जयपुर 30 अगस्त। राजस्थान के जयपुर के शास्त्री नगर स्थित श्री जैन स्वेताम्बर तेरापंथी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 30 अगस्त 2026 को जयपुर जिला कराते ट्रायल सिलेक्शन -2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
चयनित खिलाड़ी राज स्पोर्ट कराते एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाली राजस्थान राज्य कराते प्रतियोगिता में जयपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जयपुर कराते एसोसिएशन के सचिव पवन कुमार शर्मा ने बताया कि यह चयन परीक्षण शुल्करहित रही।
ट्रायल में सभी खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक था।
यह ट्रायल हर वर्ष की तरह निःशुल्क आयोजित किया गया।
गौरतलब है कि जयपुर कराते एसोसिएशन , जयपुर जिला ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त एकमात्र संस्था है।
इस चयन ट्रायल में काफी संख्या में खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में भाग लिया।
संस्था द्वारा बताया गया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शुल्करहित सुविधा होने से खिलाड़ियों को खेलने की प्रेरणा मिलती हैं, वहीं इस प्रतियोगिता के मेजबान अजय सिंह जावा ने कहा कि आज के दौर में अभिभावकों पर बच्चों के खर्चो का काफी भर रहता है , इस प्रकार की पहल से अतिरिक्त भार नही पड़ता है।
इस प्रतियोगिता में सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर व सीनियर वर्ग के काता, कुमिते के मुकाबले खेले गए, जिनमें भिन्न भिन्न आयुवर्ग, भारवर्ग के खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया ।

चयन परीक्षण में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए सचिव ने समापन की घोषणा की।
इस सफल चयन परीक्षण में अजय सिंह जावा का सहयोग सराहनीय रहा।
इसके अतिरिक्त ट्रायल में पवन कुमार शर्मा, ओमप्रकाश निर्वाण, नवल सिंह रूदियाल , भरत बुनकर, गौरव बुनकर सहित अन्य सह्योगकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

