​रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब: युवाओं ने रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश


जयपुर, 27 सितम्बर। पर्वतीय समाज, जयपुर द्वारा गोपालपुरा रोड स्थित पर्वतीय समाज भवन में विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन एस. एम. एस. ब्लड बैंक एवं स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया। किया गया। इस शिविर में युवाओं, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


मुख्य अतिथि माननीय जसबीर सिंह, पूर्व मंत्री, अल्पसंख्यक आयोग,राजस्थान सरकार ने कहा कि मानव रक्त का कोई विकल्प नही, रक्तदान महादान हैं। युवाओं की यह सक्रिय भागीदारी समाज के लिए प्रेरणादायक है।

पर्वतीय समाज के ” अध्यक्ष, नारायण सिंह ने रक्तदाताओं, सह्योगकर्ताओं, एवं समाजसेवियों का आभार प्रकट किया

इस शिविर में कुल 192 यूनिट रक्त एकत्रित किया ​गया। शिविर प्रभारी विनोद रावत एवं संयोजक भूपेंद्र बिष्ट रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -9649695084
error: Content is protected !!