गढ़वाल पट्टी खाटली सामाजिक विकास मंडल, दिल्ली द्वारा आयोजित हुआ मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह


गढ़वाल पट्टी खाटली सामाजिक विकास मंडल, दिल्ली द्वारा 26 सितंबर 2026 को वीरबाला तीलू रौतेली सभागार, बीरोंखाल, पौड़ी गढ़वाल में आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का गरिमापूर्ण समापन हुआ।

 

कार्यक्रम में खाटली क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी मेहनत, लगन एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावकों एवं शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए मंडल की ओर से उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में BDO  सुदर्शन बुटोला जी, ब्लॉक प्रमुख  नेहा नेगी जी, जिला पंचायत सदस्य  अनूप पटवाल जी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख  राजेश कंडारी जी तथा सामाजिक कार्यकर्ता कर्नल यशपाल नेगी जी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान करते हुए गढ़वाल के सांसद माननीय  अनिल बलूनी जी ने भी अपना बहुमूल्य समय विद्यार्थियों के बीच उपस्थित होकर उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा मंडल के क्षेत्रीय कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया। मंडल ने उनके इस विशेष सानिध्य एवं सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

मंडल अध्यक्ष  राजेश पोखरियाल एवं महासचिव  ईश्वर सिंह रावत ने भारी बारिश के बावजूद कार्यक्रम को सफल एवं गरिमापूर्ण बनाने में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं, युवा साथियों, मातृशक्ति, अभिभावकों, शिक्षकों एवं उपस्थित सभी बंधुओं का हार्दिक धन्यवाद किया।

मंडल ने कहा कि यह आयोजन केवल विद्यार्थियों का सम्मान समारोह नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा के माध्यम से खाटली क्षेत्र की आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
मंडल की ओर से सभी सम्मानित विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी गई।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -9649695084
error: Content is protected !!