तमिलनाडु के चेन्नई में 28 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक आयोजित 25वीं राष्ट्रीय जूनियर वुशु चैंपियनशिप में जयपुर की हिमांगी नेगी ने अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन करके जयपुर सहित राजस्थान का मान बढ़ाया है।

हिमांगी ने ताओलु श्रेणी के क्यांगशु इवेंट में रजत पदक जीतकर अपने दमदार खेल का प्रदर्शन किया है।

