पौड़ी। कल्जीखाल (पौड़ी गढ़वाल) उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को तराशने के उद्देश्य से शुरू हुए खेल महाकुंभ 2026 के तहत कल्जीखाल ब्लॉक में न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया जा रहा है।
प्रतियोगिताओं में ब्लॉक के विभिन्न ग्रामीण अंचलों से आए युवा, महिला और नन्हे खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और खेल मैदान पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

मेडल और नकद पुरस्कारों से नवाजे गए खिलाड़ीविभिन्न खेल स्पर्धाओं (जैसे एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मंच पर सम्मानित किया गया।
स्पर्धा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

