ब्रेकिंग

परसुंडाखाल में संकुल स्तरीय शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार आयोजन


पौड़ी,सितम्बर 8,2026। इंटरमीडिएट कॉलेज परसुंडाखाल में संकुल स्तरीय शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में सी.आर.सी. कंडारा और सी.आर.सी. घोड़ीखाल के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और खेल मैदान पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि , इंटर मीडियट कॉलेज परसुन्डाखाल की प्रधानाचार्य  अंजू देवी द्वारा किया गया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे मानसिक और शारीरिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं।

 खेलकूद से बच्चों में टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का विकास होता है।आयोजन के दौरान दौड़ कबड्डी, खो-खो और दौड़ जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

दोनों संकुलों के समन्वयक विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कुलदीप सिंह संकुल खेल समन्वयक घोड़ीखाल, गणेश काला ब्लाक सह समन्वय पौडी,  अनिता रावत संकुल खेल समन्वयक कंडारा, कामिनी, crc घोड़ीखाल,अनूप कला, भगत सिंह भंडारी, गौरव नेगी व्यायाम अध्यापक, पूनम बिष्ट कड़ेखाल,  तृप्ति नेगी, अन्य खेल प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व खेल प्रेमी मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -9649695084
error: Content is protected !!