ब्रेकिंग

भव्य एवं स्मरणीय आह्वाहन रहा *बिजनेस उत्तरायणी “हिमालयन बिजनेस महाकुंभ – 2026”


नई दिल्ली, 14 सितंबर 2026 । ‘हिमालयन रिसोर्सेज एन्हांसमेंट सोसाइटी’ के तत्वावधान में राजधानी नई दिल्ली स्थित विश्व युवक केंद्र (चाणक्यपुरी) में ‘बिजनेस उत्तरायणी – हिमालयन बिजनेस महाकुंभ 2026’ का पहला सफल आयोजन किया गया।

इस महाकुंभ का मुख्य उद्देश्य हिमालयी क्षेत्र के उद्यमियों, पेशेवरों और स्थानीय हस्तशिल्प को एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करना, व्यापारिक नेटवर्किंग को बढ़ावा देना और ‘प्रोफेशनल रिवर्स माइग्रेशन’ (अपनी जड़ों की ओर वापसी और विकास) को प्रोत्साहित करना है।

​कार्यक्रम की शुरुआत ‘हुड़का नाद’ की पारंपरिक ध्वनि एवं शकुनाखर के साथ लोकगायक भुवन रावत की द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

दीप प्रज्ज्वलन महाराष्ट एवं गोवा के पूर्व गवर्नर एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पदम् भूषण माननीय भगत सिंह कोश्यारी जी के साथ, एयर वाइस मार्शल राजेश भंडारी जी, उत्तराखंड में महिला उद्यमिता राज्यमंत्री  विनोद उनियाल, वरिष्ठ फिल्म निर्देशिका सुशीला रावत जी, पूर्व कुलपति उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार प्रो. मोहन चंद्र बलोदी जी,  रमेश चंद्र बवाड़ी जी तथा बिजनेस उत्तरायणी के दिल्ली पदाधिकारियों के साथ किया गया ।

फरीदाबाद से प्रसिद्ध उद्यमी  गोपाल उनियाल जी ने स्वागत उद्बोधन किया और हिलामयी राज्यों में उद्यमिता विकास हेतु चल रहे बिजनेस उत्तरायणी से जुड़ने का आह्वाहन सभी से किया ।

बिज़नेस उत्तरायणी के संस्थापक नीरज बवाड़ी ने 7 साल की यात्रा, प्रमुख मार्गदर्शकों, सहयोगियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में सभी को अवगत कराया गया ।

महाराष्ट एवं गोवा के पूर्व गवर्नर एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पदम् भूषण  भगत सिंह कोश्यारी जी जो कि आजकल सामाजिक समरसता और उद्यमिता विकास के राष्ट्रव्यापी अभियान में समर्पित रूप से प्रयासरत हैं, ने बिज़नेस उत्तरायणी को उत्तराखंड और हिमालयी क्षेत्रों में उद्यमिता और professional reverse migration हेतु महत्वपूर्ण शुरुआत बताया । उन्होंने कार्यक्रम की भूरि भूरी प्रशंसा की, और आवाहन किया, कि उत्तराखंड के विकास के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर किए जाने चाहिए।

​इस विशेष कार्यक्रम में राजनीति, समाजसेवा, रक्षा, मीडिया, उद्योग और संस्कृति जगत के कई गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्य और विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की । सभी ने स्वयं अपना परिचय दिया तथा अपने कार्य और सेवाओं के बारे में जानकारी दी । सभी को एक दूसरे के बारे में जानकारी मिली और परस्पर व्यवसाय के अवसर खुले ।

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में
​डॉ. हरीश रौतेला जी (क्षेत्र संपर्क प्रमुख – उत्तराखंड, ब्रज एवं मेरठ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने भी कार्यक्रम में सभी को मार्गदर्शन दिया ।

विशिष्ट अतिथि ​ पी. सी. नैलवाल : उपाध्यक्ष, उत्तराखंड प्रवासी परिषद, ​ विनोद उनियाल: उपाध्यक्ष, राज्य महिला उद्यमिता परिषद, उत्तराखंड ,​एयर वाइस मार्शल राजेश भंडारी : निर्माता – गढ़वाली फिल्म ‘कंडाली’,
​ मदन मोहन सती: मीडिया समन्वयक (उत्तराखंड मुख्यमंत्री) एवं वरिष्ठ पत्रकार,
​  सी.बी. टम्टा: अध्यक्ष, टम्टा कंस्ट्रक्शन ,​डॉ. विनोद बछेती: अध्यक्ष – डी पी एम आई एवं उपाध्यक्ष – भाजपा दिल्ली प्रदेश ,​ देवेन्द्र मेहता डायरेक्टर (बी एन आई), इंडिया नॉर्थ,​  ललित मोहन नेगी: ए सी पी स्पेशल सेल (दिल्ली पुलिस), राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित,
​प्रो. मोहन चंद्र बलोदी विभागाध्यक्ष – बी एड, पूर्व कुलपति – उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय ,​ राजेंद्र शर्मा: योगाचार्य एवं प्रबंध न्यासी (सबका प्रयास चैरिटेबल ट्रस्ट) ,  रमेश सिंह: मैनेजिंग पार्टनर, (एच. के. के. आर.फिनसर्व) ,​डॉ. के. सी. पांडे: अध्यक्ष – मैजिक अकादमी ऑफ इंडिया, ​ शिवम ढौंडियाल: संस्थापक – नेचुरोगेनिक्स ,
तुलसी जोशी: पूर्व पार्षद एवं समाजसेविका,  संगीता भंडारी, पैरा एथलीट मोटोस्पोर्ट्स एवं नेशनल रिकॉर्ड होल्डर
​ सुनील नेगी: वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक ,
​कर्नल विनोद पंत: पूर्व सैन्य अधिकारी एवं सामाजिक उद्यमी ,​ योगेश जोशी: प्रबंध निदेशक, श्री श्याम प्रॉपर्टीज, आदि उपस्थित रहे और अपनी बातें रखी ।

​कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण एवं प्रस्तुतियां:
​उत्पादों और मैगजीन का लॉन्च:
कार्यक्रम के दौरान फिनखोज, लोर, हिमालयन, बाला गोरिया, चेली आर्ट्स, द्रुमा और नेचुरोगेनिक्स, जैसे स्थानीय और उभरते ब्रांड्स के नए उत्पादों को मंच से लॉन्च किया गया। इसके साथ ही ‘बिजनेस उत्तरायणी’ की विशेष स्मारिका/पत्रिका का विमोचन भी किया गया।

अनुभवी उद्योगपतियों, नीति-निर्माताओं और प्रमुख वक्ताओं ने युवाओं और नए उद्यमियों को बिजनेस ग्रोथ, ब्रांडिंग और निवेश जुटाने के गुरुमंत्र दिए।
​बिजनेस उत्तरायणी अवॉर्ड्स :
विभिन्न क्षेत्रों (जैसे उद्यमिता, समाजसेवा, संस्कृति और मीडिया) में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया।

​आयोजकों ने बताया कि “बिजनेस उत्तरायणी का लक्ष्य केवल व्यापार बढ़ाना नहीं, बल्कि हिमालयी क्षेत्र के कौशल, जैविक उत्पादों, पर्यटन और संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना है”। ​

कार्यक्रम का संयोजन और संचालन बिजनेस उत्तरायणी के संस्थापक नीरज बवाड़ी ने किया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -9649695084
error: Content is protected !!