जयपुर के शास्त्री नगर स्थित मार्क अकेडमी के होनहार कराते खिलाड़ियों ने होटल रेडिशन ब्लू फरीदाबाद, हरियाणा में 26-27 दिसम्बर 2025 को आयोजित 6th NKFI राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण, 4 रजत व 10 कांस्य पदक सहित कुल 24 पदक जीते ।
कोच अजय जावा के अनुसार कुमिते शैली में राजवंश सिंह जावा , आदित्य कच्छावा , मयंक नकवाल , पारुल जावा ,तन्वी , सूर्य प्रताप सिंह ,कृष्णा कुमावत, रक्षित कराडिया ,तेजा शिवम चौधरी , वैभवी जैन ने स्वर्ण पदक,

लक्ष्मी सोलंकी ,माधव खांडल ने रजत पदक, दुष्यंत पुनिया, कियांश शर्मा ,अंशुल प्रधान ,अवन कुमावत , शौर्यन चंदोलिया ,राजीव सरोज , देव सरोज ,पीयूष जांगिड़ ने कांस्य पदक जीता।
काता शैली में राजवंश सिंह जावा,भरत बुनकर ने रजत पदक व गौरव बुनकर,पारुल जावा ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

