एशियन गेम्स में तकनीकी समिति में सम्मिलित हुए डॉ धर्मेंद्र प्रसाद देवर्थ


श्रीगंगानगर। जापान के अईची- नागोया में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स के कुराश खेल के तकनीकी समिति में राजस्थान कुराश एसोसिएशन के महासचिव डॉक्टर धर्मेंद्र प्रसाद जी को नियुक्त किया गया है।
डॉ देवर्थ 20वें एशियाई खेल 2026 (जापान) कुराश के तकनीकी समिति में नियुक्त होने वाले राजस्थान से प्रथम कोच हैं। उज्ज्बेकिस्थान के पारंपरिक मार्शल आर्ट विधा को राजस्थान में प्रसार करने में महत्ती भूमिका निभा रहे डॉ धर्मेंद्र इस खेल में बहुत सी उपलब्धियों के माध्यम से अपना कौशल सिद्ध कर चुके हैं।


विश्व मास्टर क़ुराश में चैंपियन, विश्व क़ुराश चेम्पियनशिप में रजत पदकधारी होने के साथ-साथ वे अन्तर्राष्ट्रीय क़ुराश एसोसिएश में थ्री स्टार रेफरी, ए ग्रेड कोच हैं।
इसके अतिरिक्त वे कुराश में अंतरराष्ट्रीय टेक्निकल डिप्लोमाधारी भी हैं।
डॉ धर्मेंद्र का एशियाई खेलों में अन्तर्राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी बनना राजस्थान प्रदेश के लिए बहुत ही गौरव का विषय है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -9649695084
error: Content is protected !!