*1962 मोबाइल वेटरनरी यूनिट टीम द्वारा पशुओं का निशुल्क टीकाकरण एवं इलाज*। 
ब्लॉक पाबौ , जिला पौड़ी गढ़वाल के , मोबाइल वेटरनरी यूनिट 1962 की टीम द्वारा पशुओं का निशुल्क टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डायल 1962 मोबाइल वेटरनरी यूनिट पर तैनात पशु चिकित्सक डॉक्टर कृष्णकांत मिश्रा एवं सहयोगी प्रदीप सिंह चौहानने बताया कि शिविर के दौरान पशुओं को खुरपका – मुंहपका सहित अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए गए हैं। साथ ही बीमार पशुओं की जांच कर आवश्यक उपचार भी किया गया है। टीकाकरण अभियान से पशुपालकों में खुशी का माहौल देखा गया है और उन्होंने सरकार की इस सुविधा की सराहना की है। 1962 चिकित्सा टीम ने पशुपालकों को पशुओं के रखरखाव, खानपान आदि पर गहनता से जानकारी दी गयी है ,इस अवसर पर बड़ी सख्या में पशुपालक अपने पशुओ के साथ मौजूद रहे


