पौड़ी गढ़वाल से एक अनोखी और चर्चित खबर सामने आई है, जहां एक युवक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के प्रति अपनी दीवानगी का अनोखा अंदाज पेश किया है।
जनपद के पाबौ ब्लॉक के मणकोली गांव निवासी युवक तेजपाल सिंह नेगी ने अपने शरीर पर योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ उनका नाम गुदवा लिया है। युवक ने यह टैटू अपने हृदय के पास बनवाया है, जिसे वह अपनी आस्था और सम्मान का प्रतीक मानता है।
तेजपाल का कहना है कि वह योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली, सख्त फैसलों और जनहित में किए जा रहे कार्यों से बेहद प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि योगी जी के नेतृत्व और व्यक्तित्व ने उन्हें इस कदर प्रभावित किया कि उन्होंने यह स्थायी निशानी अपने शरीर पर बनवा ली।
स्थानीय क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग युवक की इस अनोखी अभिव्यक्ति को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, वहीं कई लोग इसे उनकी गहरी प्रशंसा और प्रेरणा का प्रतीक भी मान रहे हैं।

