।समळौ॑ण पौध रोपी।। जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खण्ड कलजीखाल के पट्टी पटवालस्यू॑ के ग्राम नलई से एक बेहद खूबसूरत और अनुकरणीय संदेश सामने आया है!
यहाँ समलौण आन्दोलन के जिला संयोजक पवन पटवाल की पुत्री खुशी ने अपने जन्मदिवस के शुभ उपलक्ष्य में घर के आंगन में संतरे का समळौ॑ण पौधा रोपा।

खुशी ने न केवल अपने जन्मदिन को हमेशा के लिए यादगार बनाया, बल्कि समाज को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का एक अनमोल संदेश भी दिया।
पौधे के संरक्षण का संकल्प: इस रोपे गए पौधे की देखभाल और सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी खुशी की माता जी श्रीमती दीपा देवी जी ने ली है।कार्यक्रम का संचालन: इस सराहनीय कार्यक्रम का कुशल संचालन समलौण आन्दोलन के जिला संयोजक पवन पटवाल जी द्वारा किया गया।पारिवारिक सहभागिता: इस बेहद शुभ और मांगलिक अवसर पर परिवार के सभी सम्मानित सदस्य मौजूद रहे और खुशी को आशीर्वाद दिया।पर्यावरण संरक्षण का संदेश:आज हमारा पर्यावरण लगातार बिगड़ता जा रहा है। ग्लोबल वार्मिंग और प्रकृति के असंतुलन से बचने के लिए हमें ‘समलौण आन्दोलन’ के तहत अपने हर शुभ संस्कारों, त्योहारों और अवसरों पर ‘समळौण पौधारोपण’ को एक आदत बनाना होगा। जब हम अपनी खुशियों को प्रकृति के साथ जोड़ेंगे, तभी हमारा पर्यावरण मजबूत होगा और हमारा आने वाला भविष्य सुरक्षित रह पाएगा।

