ब्रेकिंग

मुस्याखांद के प्रधानाध्यापक गबर सिंह बिष्ट को राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से किया सम्मानित


पौड़ी गढ़वाल ब्लॉक नैनीडांडा से गब्बर सिंह बिष्ट जी ने बढ़ाया मान: 

शिक्षक दिवस पर विज्ञान भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिला सम्मान, पूरे उत्तराखंड में हर्ष की लहर

नई दिल्ली/ पौड़ी गढ़वाल, 5 सितंबर 2026। शिक्षक दिवस 2026 के सुअवसर पर नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा देश के उत्कृष्ट शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 प्रदान किए गए।

उत्तराखंड के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड नैनीडांडा स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मुस्याखांद के प्रधानाध्यापक  गबर सिंह बिष्ट जी को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट, निष्ठापूर्ण एवं समर्पित योगदान के लिए इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026* से अलंकृत किया गया।

ग्राम सभा मैरा, डाकघर भौन (मुस्याखांद), पट्टी इडियाकोट तल्ला, विकासखंड नैनीडांडा, जिला पौड़ी गढ़वाल के निवासी बिष्ट जी ने अपने वर्षों की तपस्या, कर्तव्यनिष्ठा और शिक्षा के प्रति सच्चे समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है।
यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि हमारे पूरे क्षेत्र, जनपद पौड़ी गढ़वाल और संपूर्ण उत्तराखंड राज्य का सम्मान है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से गबर सिंह बिष्ट जी को हार्दिक बधाई दी गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -9649695084
error: Content is protected !!