हैप्पीनेस लैब, मनोविज्ञान विभाग द्वारा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में निःशुल्क काउंसलिंग सत्र का हुआ आयोजन


मार्च 12, 2026। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के मनोविज्ञान विभाग की हैप्पीनेस लैब के तत्वाधान में दिनांक 12 मार्च 2026 को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी द्वारा आयोजित कार्यशाला “आनंद” के अंतर्गत बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के उन्नयन हेतु निःशुल्क काउंसलिंग सत्र सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस सत्र का संचालन टीम हैप्पीनेस द्वारा किया गया, जिसमें विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान, प्रो. मधुलता नयाल, कु. मीना एवं कु. रेनू तिवारी शामिल रहीं। सत्र के दौरान प्रतिभागियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, सकारात्मक सोच, आत्म-जागरूकता तथा भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के विभिन्न मनोवैज्ञानिक एवं व्यवहारिक तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, तनाव प्रबंधन के उपायों से परिचित कराना तथा सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करना था। प्रतिभागियों ने इस सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया ।


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के सुअवसर पर प्रोफेसर मधुलता नयाल को मनोविज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य तथा हैप्पीनेस लैब के नवाचारपूर्ण प्रयासों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और सकारात्मक जीवन मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि प्रो. मधुलता नयाल के मार्गदर्शन में संचालित हैप्पीनेस लैब के माध्यम से विद्यार्थियों और समाज के विभिन्न वर्गों के लिए मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन और सकारात्मक सोच से संबंधित अनेक कार्यशालाएँ, काउंसलिंग सत्र और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -9649695084
error: Content is protected !!