“जीएसटी 2.0 एंड इंडियन इकोनामी” पुस्तक का लोकार्पण


अल्मोड़ा 28 जनवरी। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर पंकज कुमार शाह की पुस्तक जीएसटी 2.0 एंड इंडियन इकोनामी का लोकार्पण विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।


प्रोफेसर पंकज कुमार शाह द्वारा पुस्तक में जीएसटी 2.0 और भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ जीएसटी का प्रभाव, मूल्यांकन और भविष्य को लेकर चर्चा की है। इसके साथ लघु-मध्यम उद्योग, ग्रामीण आर्थिकी, जीएसटी क्रियान्वयन, भारत के आर्थिक पहलुओं पर दृष्टि डाली गई है।
लोकार्पण करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि यह पुस्तक विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। उन्होंने प्रो शाह को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विपिन जोशी, डॉ ललित जोशी, गोविंद मेर उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -9649695084
error: Content is protected !!