नवगठित कार्यकारिणी गढ़वाल सभा, जयपुर  की प्रथम आम सभा हुई संपन्न


जयपुर 8 फरवरी। राजस्थान में उत्तराखंड मूल की वृहद व सबसे पुरानी सामाजिक संस्थाओं में सम्मिलित गढ़वाल सभा, जयपुर की आम सभा का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

नवगठित कार्यकारिणी द्वारा यह पहली आमसभा रही।सभा की अध्यक्षता जी. पी. कुकरेती जी द्वारा की गई। इस बैठक में 250 से अधिक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सभा के माननीय सदस्यों के मध्य पूर्व सभाध्यक्षो द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया जो कि सम्मान की एक नई परंपरा का साक्षी बना।

महासचिव द्वारा डेढ़ माह का प्रतिवेदन विस्तार से प्रस्तुत किया गया, इसके बाद मुख्य कार्यकारिणी व महिला प्रकोष्ठ का परिचय आम सभा में करवाया गया। इसके अतिरिक्त सभा के हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
विशेष रूप से सभा की दुकानों से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई तथा चुनाव से जुड़े कोर्ट केस के विषय में भी गहन विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान कई सदस्यों ने सभा हित में महत्वपूर्ण सुझाव दिए एवं अपने प्रश्न रखे, जिनका अध्यक्ष एवं महासचिव द्वारा विस्तारपूर्वक और संतोषजनक उत्तर दिया गया।

सभा के अंत में महासचिव  दलबीर सिंह नेगी जी ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद किया।
तत्पश्चात अध्यक्ष  जी. पी. कुकरेती जी द्वारा सभा के समापन की घोषणा की गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -9649695084
error: Content is protected !!