राजस्थान उत्तराखंड सभा के “होली फाग महोत्सव” में प्रतीत हुई उत्तराखंडी पर्व की झलक


(कार्यक्रम में पहाड़ी होली हास्य कवि सम्मेलन रहा खास)

जयपुर, सोमवार, 1 मार्च, 2026 राजस्थान उत्तराखंड सभा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा पांच्यावाला के एक गार्डन में “उत्तराखंडी फाग महोत्सव और होली हास्य कवि सम्मेलन” संपन्न हुआ। सभा प्रवक्ता आनन्द पांडे ने बताया की कार्यक्रम में उत्तराखंड संस्कृक्ति प्रेमी सैकड़ों उत्तराखंडी महिला और पुरुषों ने कार्यक्रम में पहुंचकर जहां खड़ी होली, बैठकी होली, होली नुक्कड़ नाट्य, झोड़ा और गीत संगीत का आनंद लिया वहीं होली हास्य कवि सम्मेलन में उपस्थित कवि महावीर पटवाल, आनन्द पांडे “उल्लासि”, जोगा सिंह बिष्ट, शीश पाल सिंह रावत ने उत्तराखंडी भाषा में हास्य कविताओं से खूब गुदगुदाया।


प्रदेश अध्यक्ष बी एस रावत सहित सभा प्रदेश पदाधिकारियों, सदस्यों ने बैठकी होली झुकी आयो शहर में ब्यौपारी…., मत जाओ पिया होली आई रही…, नदी जमुना के तीर कदम चढ़ी…. शिव के मन माही बसे काशी….. और खड़ी होली बलमा घर आवे कौन दिना…, जल कैसे भरू जुमना गहरी…..ब्रज मंडल देश देखो रसिया के अलावा झोड़ा, चाचरी के साथ रंगारंग प्रस्तुतियां देकर पारंपरिक होली की याद ताजा की। कार्यक्रम में उत्तराखंड की मशहूर होली सुनने और संस्कृति से रूबरू होने के लिए उत्तराखंड के अलावा अन्य गणमान्य जन भी उपस्थित रहे उन्होंने कार्यक्रमों की काफी प्रशंसा भी की।
सभा प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह अधिकारी ने अतिथियों का और उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया, महासचिव ने बताया कि सभा ने इस कार्यक्रम को सांस्कृक्तिक प्रकोष्ठ के माध्यम से करने का प्रस्ताव रखा और सभी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ पदाधिकारियों ने अनेका अनेक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में उत्तराखंड की झलक दिखाई दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -9649695084
error: Content is protected !!