राजस्थान उत्तराखंड सभा, राजस्थान प्रदेश, प्रदेश एवं जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा गुलाबी नगर जयपुर में रविवार 01 मार्च 2026, दोपहर 1 बजे से 6 बजे तक “रंग बिरंगी उत्तराखंडी होली फाग महोत्सव एवं उत्तराखंडी हास्य कवि सम्मेलन” आयोजित होगा। यह उत्सव सिरसी रोड़ स्थित कॉलोनी में होगा।

यह कार्यक्रम हर साल की भांति रखा गया है।
होली कार्यक्रम में उत्तराखंड मूल की पारंपरिक बैठकी होली, खड़ी होली, भजन और होली गीत के साथ निशान चीर रहेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत संगीत और डांस, होली के ठेठरों का कार्यक्रम, उत्तराखंडी हास्य कवि सम्मेलन के साथ ही कार्यक्रम उपरांत आलू गुटुक, सूजी का हलुआ और पहाड़ी चटनी का स्वाद से होली के कार्यक्रम के आनंद में चार चांद लगाये जायेंगे।

