अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय बॉक्सिंग महिला प्रतियोगिता में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

दिनांक: 9 से 14 मार्च, 2026 को एल.पी.यू .जालंधर में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय बॉक्सिंग महिला प्रतियोगिता में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने एक गोल्ड और एक कांस्य पदक प्राप्त किया। विश्वविद्यालय की महिला खिलाड़ी निकिता चंद (57 से 60 किलो भारवर्ग में) मुंबई विश्वविद्यालय के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया और विश्वविद्यालय की छात्रा कोमल मेहता को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
टीम के प्रशिक्षक विजेंद्र मल्ल रहे।
विश्वविद्यालय की खिलाड़ी निकिता चंद, कोमल मेहता और चांदनी कर्नाटक का चयन ‘खेलो इंडिया’ विश्वविद्यालय खेलों के लिए हुआ।
विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों की इस शानदार प्रदर्शन और उपलब्धियों के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट ने सराहना करते हुए बधाइयाँ दी। उन्होंने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित करने की बात कही।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कुलसचिव डॉ.देवेंद्र सिंह बिष्ट, वित्त अधिकारी अमित त्रिपाठी, शोध निदेशक प्रो. जे.एस. बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह, प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट (निदेशक,अल्मोड़ा परिसर), डॉ. हेमचंद पांडे (निदेशक, पिथौरागढ़ परिसर), डॉ. कमल जोशी (निदेशक, बागेश्वर परिसर) और विश्वविद्यालय क्रीड़ा अधिकारी श्री लियाकत अली ने बधाई प्रेषित की।

