आदर्श स्वायत्तता औद्योगिक संस्था द्वारा किया गया सम्मान समारोह


डोईवाला, 6 जून। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल माननीय भगत सिंह कोश्यारी जी को पद्म भूषण मिलने पर आदर्श स्वायत्तता औघोगिक संस्था द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया |
भगत सिंह कोश्यारी जी ने कहा कि यह पद्म भूषण सम्मान सिर्फ मेरा ही सम्मान नहीं अपितु हर उत्तराखंडवासी का सम्मान है,उन्होंने कहा कि आदर्श स्वायत्तता औद्योगिक संस्था कई वर्षों से समाज हित में कार्य कर रही है मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, बुजुर्गों का सम्मान और कोरोना काल में संस्था द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है।

पूर्व राज्य मंत्री करण बोहरा ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड नरेंद्र मोदी और पुष्कर धामी के नेतृत्व में लगातार विकास की ओर अग्रसर है।

नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण मिलने पर सभी उत्तराखंड वासियों में उत्साह का माहौल है, उनके द्वारा उत्तराखंड विकास हित में अनेकों विकास कार्य किए गए है

आदर्श सहायता संस्था की अध्यक्षा आशा कोठारी ने कहा कि कोश्यारी जी जमीनी नेता, एक लेखक, एक पत्रकार और सादा जीवन उच्च विचार व्यक्तित्व के धनी है |

मीडिया कोऑर्डिनेटर मुख्यमंत्री उत्तराखंड हरीश कोठारी ने पुष्प कुछ एवं अंगवस्त्र भेंट कर मुख्य अतिथि का सम्मान किया और भविष्य में भी आदर्श स्वायत्तता संस्था पर अपना आशीर्वाद बनाए रखने का निवेदन किया| मंच संचालन पूर्व महामंत्री भाजपा रविन्द्र बेलवाल ने किया |

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ सुमेर चंद रवि, जेपी गैरोला,सभासद सुंदर लोधी, सभासद सुरेश सैनी,सभासद विनीत राजपूत,सभासद अमित कुमार, सभासद प्रतिनिधि प्रकाश कोठारी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनीता गुरंग, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आदर्श सिलेलान, जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा प्रेम सिंह पम्मी राज, एम एस बटोला, पंकज चौधरी, पूनम तोमर,ईश्वर चंद्र अग्रवाल, हरभजन सिंह,रणजीत सिंह,प्रेम पांचाल, दरपान बोहरा,राममूर्ति ताई,विजेंद्र सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे|


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -9649695084
error: Content is protected !!