फरीदाबाद 7 जून। उत्तराखंड लोक भाषा साहित्य मंच दिल्ली एवं DPMI के सहयोग से उत्तराखंडी भाषा गढ़वाली कुमाऊनी जौनसारी की ग्रीष्मकालीन कक्षाओं का आयोजन ब्लूम फील्ड स्कूल दुर्गा एनक्लेव सेहतपुर फरीदाबाद में किया गया, जिसमें अनेको बच्चों ने भाग लिया।
यह आयोजन उत्तरांचल युवा जन संगठन सेहतपुर फरीदाबाद द्वारा किया गया , उल्लेखनीय है कि यह संस्था पिछले कई वर्षों से बोली भाषा की कक्षाओं का आयोजन करता आ रहा है जिससे उत्तराखंड राज्य की सांस्कृतिक विरासत को सरंक्षण मिलने में सहायता मिलती है।

मुख्य अतिथि आदरणीय विनोद बछेती ( CMD DPMI दिल्ली प्रदेश बीजेपी महामंत्री) ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस समारोह में गिरीश लखेड़ा, कमल पोखरियाल, मोहन सिंह रावत, जगत रावत, एम एस असवाल, श्री श्याम रावत, मदन सिंह भंडारी, श्रीकांत राणा, राजेंद्र रावत, रमेश चंद, बिंदु नेगी, यशोदा नेगी ने भाग लिया और अपनी भाषा को आगे बढ़ाने का दृढ़ संकल्प लिया।
इसमें उन्नति ध्यानी ने उत्तराखंडी भाषा उत्थान पर अपने प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किये।

