उत्तराखंडी भाषाओं के प्रशिक्षण हेतु ग्रीष्मकालीन कार्यशालाओं का हुआ शुभारंभ


जून 6, 2026 दिल्ली। उत्तराखंड लोक भाषा साहित्य मंच, दिल्ली एवं डीपीएमआई संस्थान के माध्यम से डॉ विनोद बछेती जी के संरक्षण में चल रहे उत्तराखंडी भाषा – गढ़वाली, कुमाऊनी एवं जौनसारी की ग्रीष्मकालीन कक्षाएं 2026, का शुभारंभ किया गया।

भुम्याल विकास मंच,म्यर पहाड़ सांस्कृतिक समिति एवं नवचेतना समिति गैरसैण के संयुक्त सहयोग से उस कार्यशाला को ग्रेट मिशन स्कूल पश्चिमी विनोद नगर में आयोजित किया गया।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि लेखपाल सिंह नेगी जी (LIC devlopment officer), नृत्य निर्देशक भगवत मनराल, नाटक निर्देशक बीरेन्द्र सिंह गुसाईं, और भुवन गौस्वामी
अतिथियों के द्वारा कक्षाओं का शुभारंभ दीप
प्रज्वलित करके किया गया।


लेखपाल सिंह नेगी द्वारा आज की बच्चों के जलपान की व्यवस्था की गई।
भाषा और संस्कृति के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए “हमरि भाषा हमरि पछ्यांण”
ग्रेट मिशन स्कूल पश्चिमी विनोद नगर में चल रही गढ़वाली , कुमाऊनी जौनसारी कक्षा में विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता परीक्षा ली गई जिसमे कुछ बच्चो ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिसमे *पल्लवी ने प्रथम स्थान, आराध्य द्वितीय स्थान और महिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।*


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -9649695084
error: Content is protected !!