अल्मोड़ा, 10 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति ने एसएसजे विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्ष दृश्य कला प्रोफेसर शेखर चंद्र जोशी को उनके हिमाचल विश्वविद्यालय में दृश्य कला विषय में शोध उपाधि समिति का विशेषज्ञ नामित किया है.
इनके साथ ही पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला के प्रोफेसर अम्बालिका व प्रोफेसर कविता भी इसमें शामिल हैं ।
इन सभी की नामित अवधि दो वर्ष के लिए है ।
एसएसजे के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट, कुलसचिव प्रोफेसर देवेन्द्र सिंह बिष्ट, वित्त नियंत्रक अमित रिपाठी, डायरेक्टर रिसर्च प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट, निदेशक प्रोफेसर प्रवीण सिंह बिष्ट,डीन ऐकडेमिक प्रोफेसर अनिल यादव
परीक्षा नियंत्रक पंकज साह, संकायाध्यक्ष प्रोफेसर नवीन, प्रोफेसर एस के जोशी प्रोफेसर एच सी जोशी प्रोफेसर रिजवाना प्रोफेसर एच आर कौशल डीएसडब्लू बोर्ड के समस्त सदस्यों सहित मीडिया प्रभारी डॉ ललित जोशी, लेखा अनुभाग के रणजीत सिंह सभी शिक्षकों व कर्मचारियों सहित
विभागाध्यक्ष चित्रकला प्रोफेसर संजीव आर्य, विभाग व संकाय के शिक्षकों प्रोफेसर सोनू द्विवेदी, डॉ कौशल, कृष्णा, तरुण कर्मचारियों पूरन संतोष जीवन व छात्रों ने प्रसन्नता व्यक्त कर प्रोफेसर जोशी को बधाई दी है ।

प्रोफेसर जोशी ने हिमाचल विश्विद्यालय के कुलपति का आभार व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि प्रोफेसर शेखर चंद्र जोशी देश विदेश में अपनी कला लेखन व शोध के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं तथा अल्मोड़ा उत्तराखंड भारत का नाम रोशन करते आएं हैं ।

