ब्रेकिंग

रक्तदान शिविर में 87 स्वयंम सेवकों ने 87 यूनिट रक्त दान कर अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।


थराली।

रिपोर्ट–भी हरेंद्र विष्ट
रक्तदान शिविर में 87 स्वयंम सेवकों ने 87 यूनिट रक्त दान कर अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

सेवा इंटरनेशनल उत्तराखण्ड देहरादून के चैरिटेबल ब्लड सेंटर ने राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में निशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों,छात्र-छात्राओं, एनएसएस केडेट्सों एवं स्थानीय जागरूक लोगों ने रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान देहरादून सेंटर से आएं चिकित्सकों, चिकित्सा कर्मियों ने स्थानीय लोगों का हीमोग्लोबिन,वजन एवं ब्लड प्रेशर की जांच कर उन्हें आवश्यक सलाह दी गई। इस विशेष रक्तदान शिविर में कुल कुल 87 स्वयंसेवियों द्वारा 87 यूनिट रक्तदान किया।इस अवसर पर कालेज के प्राचार्य डॉ.सेराज मोहम्मद ने सेंटर के चिकित्सकों, चिकित्सा कर्मियों एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी लोगों को रक्तदान कर जरूरत मंदों की सेवा का प्रयास करना चाहिए आप लोगों के एक यूनिट रक्त से किसी की जान बचा सकता है उन्होंने रक्तदान को दानों में सर्वश्रेष्ठ दान बताया ।इस अवसर पर सेवा इंटरनेशनल के शंशाक नेगी, अक्षय, दिनेश, राहुल, लोकेंद्र बलोदी, सूर्यकांत,हुकम सिंह, धीरेन्द्र सिंह, गुड्डू सिंह ने रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं से रक्त लिया जबकि इस मौके पर राजकीय इंटर कालेज तलवाड़ी के राजपाल रावत, चंद्रमोहन फर्स्वाण उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर में सबसे पहले हुकम सिंह और सबसे अंत में कालेज की डॉ.प्रतिभा आर्या ने किया।इस अवसर पर एनसीसी के सीओ कर्नल राजेश रावत, थराली के कनिष्ठ राजा चौहान, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कृष्णा रावत, प्राध्यापक वर्ग से मीडिया प्रभारी डॉ.ललित जोशी, मोहित उप्रेती, डॉ.नीतू पांडे, डॉ.खेमकरण,डॉ.शंकर राम डॉ.पुष्पा रानी, सुधा राणा, रजनी नेगी कुशलानंद सती,अनुज कुमार, रजनीश कुमार, महीपाल सिंह, दीपा देवी, थान सिंह आदि ने शिविर में सक्रिय भूमिका निभाई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -9649695084
error: Content is protected !!