हरेला पर्व के उपलक्ष्य पर पर्यावरण सरंक्षण का लिया संकल्प


पौड़ी,16 जुलाई। पौड़ी जनपद के विकासखंड कल्जीखाल के ग्राम पंचायत नलई में 16 जुलाई 2026 को उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला धूम धाम से मनाया गया साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

कर्क संक्रांति के पावन अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखंड के संकल्प के साथ ग्रामीणों, एवं प्रधान प्रतिनिधि कोमल नेगी, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि गणेश प्रसाद खंडूरी, वन सरपंच अजय नेगी, उप प्रधान प्रियंका उनियाल एवं समलोंण संस्था द्वारा विभिन्न प्रजातियों के 500 फलदार पौधे लगाए गए, जिसमें आम, आंवला,अमरूद, जामुन, संतरा, लीची के पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वन विभाग अदवाणी रेंज से हिमांशु जी , परविंदर जी एवं अन्य तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, प्रधान प्रतिनिधि कोमल नेगी, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि गणेश प्रसाद खंडूरी, उप प्रधान प्रियंका उनियाल, वन पंचायत सरपंच अजय नेगी, समलोंण संस्था के जिला संयोजक पवन पटवाल मौजूद रहे,

वहीं समलोंण संयोजक ने कहा हरेला पर्व हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण सुरक्षित रखने की प्रेरणा देता है ,केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण करना भी प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।
सहभागिता करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित महिलाओं ने पर्यावरण गीत के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, और जल संरक्षण तथा जन-जागरूकता के लिए निरंतर अभियान चलाने का संकल्प लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -9649695084
error: Content is protected !!