
कामाक्षी गैस एजेंसी धुमाकोट द्वारा, 6 माह से ग्राम पंचायत द्वारी क्षेत्र में गैस की आपूर्ति न होने से ग्रामीण परेशान।
रिपोर्ट – मनोज नौडियाल (कोटद्वार)
रिखणीखाल प्रखंड के ग्राम पंचायत प्रधान श्रीमती सरिता मैंदोला ने जानकारी दी है कि द्वारी क्षेत्र से लगे गाँवों में कामाक्षी गैस एजेंसी धुमाकोट द्वारा 6 माह से अधिक समय से इन इलाकों में गैस की आपूर्ति नहीं की जा रही है।गैस एजेंसी प्रबन्धन के खिलाफ कई बार शिक़ायत की गई है लेकिन इनकी ऊँच पहुंच के कारण अड़ियल रवैयै, अकुशल व्यवहार व मनमानी से लगभग 150 परिवार दुखी व परेशान हैं। पहले भी क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति निरीक्षक धुमाकोट द्वारा बताया गया था कि द्वारी के गैस संयोजन कामाक्षी गैस सर्विस से भारत गैस सर्विस भौन को स्थानांतरित किये जायेंगे लेकिन जैसे जैसे समय गुजरता गया ,सब भूल गये।अभी तक स्थिति जस की तस बनी हुई है।
श्रीमती सरिता मैदोला का कहना है कि गैस बुक करने पर भी गैस नहीं दी जाती है।ग्रामीण गाडियों पुल तक खाली सिलेंडर ले गये लेकिन उनको बैरंग लौटा दिया गया कि बुकिंग इसी महीने की होनी चाहिए। द्वारी गाँव से गाडियों पुल की दूरी 7 किलोमीटर है।कयी ग्रामीण तो सिलैंडर कंधे में ढोकर भी ले गये।या किसी को मजदूरी देकर ले गये।ये भी कहा गया कि द्वारी गाँव गैस का वाहन नही जायेगा। सड़क मार्ग की हालत ठीक नहीं है।ग्रामीण कब तक दोहरा नुकसान उठाते रहेगें। अब शिक़ायत करें भी तो किसे करें? जो ग्रामीणों की समस्या का समाधान ढूँढ सके।लगता है कामाक्षी गैस सर्विस धुमाकोट के प्रबन्धन पर किसी का नियंत्रण नहीं है।जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड रहा है।पहले संयोजन ट्रान्सफर की बात की कागजों तक ही सीमित रही।क्षेत्रीय जनता बेवश व बेहाल है।अब फिर लोग लकड़ी तथा पारंपरिक ईंधन पर निर्भर होना पड रहा है।गावों में अधिकांश वृद्ध लोग ही हैं, वे कैसे जंगल से लकड़ी लाये और फिर चूल्हे पर फूंक मारते रहेगें। ग्रामीणों का कहना है कि बहुत हो चुका, अब वे कामाक्षी गैस सर्विस धुमाकोट के व्यवहार व कार्य प्रणाली से दुखी होकर छुटकारा पाना चाहते हैं।
ग्राम पंचायत प्रधान द्वारी श्रीमती सरिता मैंदोला ने जिलाधिकारी गढ़वाल व जिला पूर्ति अधिकारी पौड़ी से शीघ्र संज्ञान लेने का अनुरोध किया है,ताकि ग्रामीणों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पडे। ग्रामीणों में कामाक्षी गैस प्रबन्धन के प्रति भारी रोष व्याप्त है।
कैटद

