पौड़ी में पर्वतीय पत्रकार महासंघ की जिला इकाई का गठन, पत्रकार हितों पर जोर
पौड़ी। पर्वतीय पत्रकार महासंघ उत्तराखंड की ओर से आज पौड़ी गढ़वाल में पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की जिला इकाई का गठन किया गया।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक ने कहा कि राज्य में पत्रकारों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संगठन लगातार पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग उठाता रहा है और आगे भी इसके लिए प्रयास जारी रहेंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मदन मोहन पाठक ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न जिलों में बैठकें आयोजित की जा रही हैं और जल्द ही अल्मोड़ा में भी एक बैठक आयोजित की जाएगी।
इस दौरान बैठक में जसपाल नेगी, अंकित उनियाल सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष् की जिम्मेदारी पंकज रावत को सौपी गई। जबकि अंकित उनियाल को महामंत्री बनाया। इस अवसर पर राजेश चमोली,गणेश नेगी,दीपक बर्तावल,जसपाल नेगी,जगत किशोर बर्तावाल,
पवन पटवाल आदि मौजूद रहे।


