अल्मोड़ा,। 16 जुलाई 2026 को हरेला पर्व के उपलक्ष्य पर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० सतपाल सिंह बिष्ट जी के निर्देशानुसार, वानिकी एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.अनिल कुमार यादव तथा विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ. डी एस धामी जी के नेतृत्व में वानिकी एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना एस एस जे परिसर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली संवर्धन के उद्देश्य से विश्वविद्यालय परिसर के आस पास वृहद वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया।
इस अभियान में 2 दर्जन से अधिक फलदार एवं छायादार वृक्षों को लगाया गया,जिसमें सेलेक्स तथा मोरस अल्बा भी सम्मिलित है। साथ ही विगत वर्षों से लगाए गए वृक्षों की देखभाल एवं उनकी गुड़ाई भी की, हरेला से शुरू किया गया यह कार्यक्रम और वृहद होगा व वृक्षारोपण की संख्या और अधिक बढ़ाई जाएगी।

इस कार्यक्रम की भव्यता देखकर स्थानीय लोगों ने भी कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया। डॉ अनिल कुमार यादव जी ने वृक्षों के विषय में शोधर्थियों एवं छात्रों को वृक्षों के विषय में वीभिन्न जानकारी दी और उचित तरीकों से वृक्षारोपण करने की विधि भी बतलाई साथ ही डॉ डी एस धामी जी ने कहा की यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के प्रत्येक विभाग में किया जाना चाहिए,तथा पूरे परिसर को ग्रीन परिसर के रूप में बदलने के लिए काम करना चाहिए, यह कार्यक्रम और बृहद रूप लेगा, और विश्वविद्यालय में ऐसी गतिविधियां निरंतर होंगी।
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने लगाए गए सभी वृक्षों के देखभाल की जिम्मेदारी ली। जिसमें वानिकी एवं पर्यावरण विभाग, जंतु विज्ञान विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र एवं फैकेल्टी उपस्थित रही तथा जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ संदीप कुमार जी एवं भूगोल विभाग से डॉ अरविंद यादव जी, कंप्यूटर विज्ञान विभाग से डॉ सुशील चंद्र भट्ट जी, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम सहायक नंदन सिंह जी,जंतु विज्ञान विभाग से डॉ रामचंद्र मौर्य, डॉक्टर अरुण कलखुड़िया, राजेंद्र सिंह बिष्ट, हरेंद्र बगड़वाल,भीम सिंह बिष्ट, विजय पंत, जगदीप नेगी, वानिकी विभाग के शोधार्थी प्रवीण गुणवंत ,गौरव देवतल्ला, विश्वाविद्यालय सुरक्षाकर्मी बहादुर सिंह, गौरव कुमार, रक्षित,रोहित कुमल्टा, हर्षित तथा वरिष्ठ स्वयंसेवी राहुल जोशी, विकास सिंह, पंकज सिंह पाना, अंकित बिष्ट और नवीन दानू उपस्थित रहे। सभी उपस्थित सदस्यों ने पर्यावरण सुरक्षा एवं स्वच्छता की शपथ ली।

