पाबौ मंडल में दो दिवसीय दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान संपन्न
पौड़ी। पाबौ मंडल के जितोली में आयोजित दो दिवसीय दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का सफल समापन हो गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 72 कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठनात्मक मजबूती का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और कार्यशैली से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग तथा पार्टी के इतिहास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान शीर्ष नेतृत्व ने अलग अलग वक्ताओं के रुप में प्रतिभाग किया जिसमें प्रथम दिवस में संपत सिंह रावत,, सुषमा रावत,, मधु खुगशाल व द्वितीय दिवस में प्रहलाद सिंह रावत,, मनीष मंमगाई व मयूर भट्ट के साथ वर्चुअल जुड़कर कैबिनेट मंत्री डॉ धनसिंह रावत ने भी कार्यकर्ताओं से संवाद किया
प्रशिक्षण सत्रों में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को बताया कि कैसे वे जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत कर सकते हैं और सरकार की योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकते हैं।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने संगठन के प्रति अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर पाबौ मंडल अध्यक्ष विमल नेगी महामंत्री मुकेश सिंह महामंत्री बलबीर सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भंडारी, जिला मंत्री डॉ रजनी रावत जिला पंचायत सदस्य कलुण भरत रावत, जिला पंचायत प्रतिनिधि मनवर सिंह रावत,जेन्द्र प्रसाद टम्टा, पूनम टम्टा, जिला मंत्री युवा मोर्चा धनवीर नेगी शोशल मीडिया प्रभारी अरुण पंत समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे,,,,

