जयपुर की होनहार वुशु (मार्शल आर्ट) खिलाड़ी मानसी नेगी ने अपने खेल कौशल का अनुपम प्रदर्शन के बूते 19वीं राजस्थान जूनियर राज्य वुशु प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता।
यह प्रतियोगिता 27 से 29 मार्च को बीकानेर के डॉ करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित की गई। जयपुर टीम सर्वाधिक पदक के साथ प्रथम स्थान पर रही।
16 वर्षीय हिमांगी नेगी ने अपने तालु शैली में उत्कृष्ट, दमदार प्रदर्शन द्वारा स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वे चौगान स्टेडियम में नियमित रूप से प्रशिक्षण लेती हैं। उनकी इस उपलब्धि से स्टेडियम सहित उत्तराखंड के अप्रवासी समाज में हर्ष की लहर बनी है क्योंकि इस गौरवशाली , ऐतिहासिक कीर्तिमान के लिए सभी जयपुरवासियों को गौरान्वित अनुभूति हुई है।
भव्य समापन समारोह में राजस्थान करणी सेना के अध्यक्ष करण सिंह सिसोदिया रहे वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर भारतीय वुशु संघ के महासचिव विजय सर्राफ की गरिमामय उपस्थिति रही।
प्रतियोगिता की अध्यक्षता राजस्थान वुशु संघ के अध्यक्ष हीराचंद कटारिया द्वारा की गई। इनके अतिरिक्त कोषाध्यक्ष
विजय सिंह शेखावत, भारतीय वुशु टीम प्रशिक्षक राजेश टेलर भी मौजूद रहे।

