ब्रेकिंग

पौड़ी जगतेश्वर इंटर कालेज के सुनील पंत अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज योगासना प्रतियोगिता 2026 में अन्य प्रतिभागियों के साथ उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित् करेंगे प्रतिनिधित्व


 

*राइका जगतेश्वर के बढते कदम फिर पंहुचे – राठ से राष्ट्र तक*

पौड़ी जगतेश्वर इंटर कालेज के सुनील पंत अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज योगासना प्रतियोगिता 2026 में अन्य प्रतिभागियों के साथ उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित् करेंगे प्रतिनिधित्व

****************

रिपोर्ट -अरुण पंत

योग अध्यापक सुनील पंत

*जनपद पौड़ी गढवाल के विकास खण्ड पाबो के सुदूर दुर्गम राठ क्षेत्र में स्थित राइका जगतेश्वर ने एक बार पुनः राष्ट्रीय स्तर पर अपनी दमदार उपस्थिति अंकित की है ! इस बार विद्यालय के शिक्षक श्री सुनील पंत अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज योगासना प्रतियोगिता 2026 में अन्य प्रतिभागियों के साथ उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे ! राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता आगामी 17 मार्च से 21 मार्च 2026 तक चण्डीगढ में आयोजित की जा रही है ! विदित रहे कि पूर्व में भारतीय सेना में भी सेवा दे चुके श्री सुनील पंत राइका जगतेश्वर में आंग्ल भाषा के शिक्षक पद पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं ! इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह नेगी ने श्री सुनील पंत को शुभकामनायें देते हुए कहा कि राइका जगतेश्वर शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही शिक्षणेत्तर क्रिया कलापों में भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता रहा है! विद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ ही शिक्षक शिक्षिकाएं भी समय समय पर अपनी प्रतिभा से जनपद के साथ ही प्रदेश का भी नाम भी रोशन करते रहे हैं ! इस अवसर पर विद्यालय के रजनीश सेमवाल फौजिया बानो रजनी नेगी मालती रावत अशोक खण्डूरी सुनील पंत हर्षवर्धन भट्ट शमशुद्दीन मलिक रचना बहुगुणा आनंद बलोदी शशि पंत शशि बिष्ट साजिद अली रश्मि रावत नरेन्द्र सिंह रावत संतोष सजवाण शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष केशवानंद खंकरियाल विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष दीपा नेगी सदस्य राजेन्द्र रौथाण अंबिका देवी गुड्डी देवी मनोहर रौथाण आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है !*

 

*श्री सुनील पंत सहित समस्त विद्यालय परिवार को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग हेतु पुनः मंगलमय शुभकामनायें*

 

*सादर*

**************

*शुभाकांक्षी*-

***************

*नरेन्द्र सिंह नेगी*

*प्रधानाचार्य*

*एवं*

*समस्त विद्यालय परिवार*

*राजकीय इण्टर कालेज जगतेश्वर*

*विकास खण्ड – पाबो*

*जनपद – पौडी़ गढ़वाल उत्तराखण्ड*

*संपर्क – 7017564669 9690059357* *EMAIL- narendranegi7218@gmail.com*

*WEBSITE – https//wwwgicjagteshwarpabopauri.com*


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -9649695084
error: Content is protected !!