ब्रेकिंग

आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण: नित्या वेलफेयर सोसाइटी ने कैंट क्षेत्र के दो स्कूलों में सिखाए जीवन रक्षक उपाय


आपदा या आपातकालीन स्थिति में बिना घबराए सही निर्णय लेना ही जानमाल की रक्षा की सबसे पहली सीढ़ी है। इसी संदेश के साथ शनिवार को नित्या वेलफेयर सोसाइटी द्वारा कैंटोनमेंट क्षेत्र के दो प्रमुख विद्यालयों—’पीएम श्री कैंटोनमेंट बोर्ड स्कूल’ (गोलाघाट कैंट) और विशेष बच्चों के विद्यालय ‘प्रेरणा’—में विद्यालय आपदा तैयारी एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों को भूकंप, आग लगने जैसी अचानक आने वाली विपदाओं से निपटने के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए। प्रशिक्षण को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए ऑडियो-वीडियो क्लिप्स, संवादात्मक चर्चाओं और गतिविधियों का सहारा लिया गया। बच्चों को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया कि आपातकाल के दौरान सुरक्षित निकासी कैसे की जाए।

ट्रेनिंग के दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि किसी भी आपदा के समय घबराने के बजाय शांत रहकर निर्णय लें और शिक्षकों के निर्देशों का तत्परता से पालन करें। दोनों ही विद्यालयों में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ गतिविधियों में भाग लिया।

नित्या वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि बच्चों को मानसिक व व्यावहारिक रूप से हर परिस्थिति के लिए तैयार करना उनकी प्राथमिकता है। समाज में सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आने वाले दिनों में भी विभिन्न स्कूलों में इस तरह के प्रशिक्षण अभियान जारी रहेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -9649695084
error: Content is protected !!