पौड़ी 23 जुलाई। पौड़ी जनपद के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कंडारा में समलोंण संस्था द्वारा बाल युवा सम्मेलन, शिक्षा का उत्थान एवं पर्यावरण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसमें छात्र छात्राओं के लिए सामान्य ज्ञान, निबंध और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, इसमें अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कंडारा, लीलावती राजकीय इंटर कॉलेज निशणी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (GGIC) पैडुल के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में प्रथम , द्वितीय, और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को, स्मृति चिन्ह और सर्टिफिकेट से पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पौड़ी ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी रही । ब्लॉक प्रमुख के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु नेगी को समलोंण संस्था की राज्य संयोजिका द्वारा पुष्प और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।
वहीं अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज एवं प्रधानाध्यापक दिनेश चंद्र नौटियाल को उत्कृष्ट कार्य करने पर समलौण संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन समालोंण राज्य संयोजिका सावित्री ममगंई और जिला संयोजक पवन पटवाल द्वारा किया गया।

