राजकीय पॉलिटेक्निक पाबौ चोपड़ियूं में कंप्यूटर साइंस विषय को मिली मंजूरी, क्षेत्र में खुशी की लहर

पाबौ क्षेत्र के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि सामने आई है। माननीय कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अथक प्रयासों, दूरदर्शी नेतृत्व एवं शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर समर्पण के परिणामस्वरूप राजकीय पॉलिटेक्निक पाबौ चोपड़ियूं में कंप्यूटर साइंस विषय को स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इस निर्णय से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए तकनीकी शिक्षा के नए द्वार खुलेंगे तथा उन्हें आधुनिक शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

 

स्थानीय लोगों और छात्र समुदाय ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। विशेष बात यह है कि विषय की स्वीकृति के साथ ही प्रवेश प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है, जिससे इच्छुक छात्र-छात्राएं तत्काल इसका लाभ उठा सकेंगे।

 

क्षेत्रवासियों एवं भारतीय जनता पार्टी परिवार ने माननीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा, तकनीक और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने में यह निर्णय मील का पत्थर साबित होगा। इच्छुक छात्र अधिक जानकारी एवं प्रवेश के लिए जारी संपर्क नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -9649695084
error: Content is protected !!