पौड़ी जनपद के विकासखंड पौड़ी के ग्राम रछुली में शौर्य के 16वें ₹जन्मदिन के शुभ अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का एक अनूठा संदेश दिया गया।
इस खास मौके पर शौर्य की दादी रामेश्वरी देवी ने घर के आंगन में आंवले का ‘समलोण पौधा’ रोपित कर समाज को पर्यावरण संवर्धन की प्रेरणा दी।
इस मांगलिक व पर्यावरण हितैषी कार्यक्रम का सफल संचालन समलोण’ सेना नायिका हेमलता जोशी द्वारा किया गया, हेमलता जोशी सेना नायिका के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
इस सुअवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए पूनम देवी, चांदनी देवी, मीना देवी और रामेश्वरी देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल की सराहना की और पर्यावरण को बचाने व सुंदर बनाने का बेहतरीन संदेश दिया।


