पर्वतीय समाज द्वारा आयोजित 7 दिवसीय रामलीला का हुआ भव्य समापन


आगरा, अक्टूबर 19,2026।। हर वर्ष की भाँति पर्वतीय समाज आगरा द्वारा इस वर्ष भी रामलीला का आयोजन सैनिक नगर, राजपुर चुंगी में किया गया। रामलीला नाटक मंचन दिनांक 13.10.2026 से लेकर 19.10.2026 तक आयोजित किया गया।


कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को जीवंत कर दिया।
रामलीला को देखने के लिये दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
रामलीला का उद्घाटन पार्षद फूलप्यारी जी ने फीता काटकर और दीप जलाकर किया।

रामलीला में मुख्य अतिथि धर्मवीर सिंह लोधी, डा. जी.पी. पाण्डे, कर्नल हिमांशु सावंत, सभासद जीतेन्द्र सविता, गढ़वाल सभा के अध्यक्ष दीपक रावत और कुलदीप रावत, उत्तराखंड प्रवासी कल्याण समिति के रघुनन्दन चमोली और विजय रावत आदि उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी प्रेम सिंह रावत ने बताया कि आगरा में निवास कर रहे प्रवासी उत्तराखंड के लोगों द्वारा पर्वतीय समाज की स्थापना सन 1956 में की गयी थी और तब से रामलीला का आयोजन करते आ रहे हैं।
संगीत निर्देशक गोविंद सिंह सयूनरी और दिनेश बहुगुणा के निर्देशन में दो माह कलाकारों को प्रशिक्षण दिया गया॥ जिसमे छोटे छोटे बच्चे भी शामिल थे, जिनको भविष्य के लिए रामलीला में बड़े किरदारों के लिए भी तैयार किया जा सकें॥
आगरा में ये संस्था उत्तराखंड की सबसे प्राचीन संस्था हैं। अब संस्था को इस वर्ष पूरे 70 वर्ष हो चुके हैं। इसका अपना रामलीला मंच, प्रांगण तथा भव्य मंदिर राजपुर चुंगी के सैनिक नगर में स्थित हैं।
अध्यक्ष कै. सोबन सिंह रावत ने बताया कि प्रभु श्रीराम के आदर्श, त्याग, सत्य और मर्यादा सदैव हम सभी को अपने जीवन के मार्ग पर चलने तथा हमारी नयी पीढ़ी को हमारे पहाड़ की संस्कृति एवं संस्कारों को सीखने और जुड़ने की प्रेरणा मिलती हैं।

कार्यक्रम में अध्यक्ष सोबन सिंह रावत, सचिव चन्द्र सिंह अधिकारी, नन्दन सिंह परिहार, प्रताप सिंह मस्युनी, भगवान सिंह जोवाल, कुन्दन सिंह मेहता, हरीश सिंह कोरंगा, हयात सिंह बोरा, दीवान सिंह बोरा, पुष्पा भरना, कमला बिष्ट, नीतू कन्याल, प्रेम सिंह रावत, दीपक चन्याल, रमेश पाण्डे, कैलाश चन्द्र पाण्डे, राज कुमार पाण्डे, देवेन्द्र सिंह मस्युनी, उमेश आर्य, विजय चावला, सहित संस्था के अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -9649695084
error: Content is protected !!