शिव प्रसाद चमोली “तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार” से हुए सम्मानित


नई दिल्ली 13 नवम्बर। उत्तराखंड के देशव्यापी सम्मान में एक अध्याय ओर जुड़ गया है।
उपरारी गांव (उत्तराखंड) के गौरव शिव प्रसाद चमोली जी को राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रतिष्ठित ‘तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2024’ (लाइफटाइम अचीवमेंट) से सम्मानित किया गया है।
84 वर्षीय शिव प्रसाद चमोली को यह पुरस्कार उनके लंबे समय तक एक साहसी पर्वतरोही के रूप में कार्यरत होने पर मिला है।

शिव प्रसाद चमोली एक वरिष्ठ पर्वतारोही, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के पूर्व उप महानिरीक्षक (DIG) और मसूरी (केम्प्टी फॉल) स्थित ‘हिमालयन एडवेंचर इंस्टीट्यूट’ के संस्थापक-निदेशक हैं।

प्रमुख उपलब्धियां और सम्मान

• तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2024: 13 नवंबर 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में 84 वर्षीय चमोली को प्रतिष्ठित ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया। इस सम्मान में एक कांस्य प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र और ₹15 लाख की नकद राशि शामिल है।
• पृष्ठभूमि और करियर: उनका जन्म 1942 में उत्तरकाशी के बड़कोट स्थित उपराड़ी गांव में हुआ था। उन्होंने पहले सेना में और बाद में ITBP में एक अधिकारी के रूप में देश की सेवा की।
• प्रमुख अभियान और कीर्तिमान:
• उन्होंने 1974 में नीलकंठ चोटी (21,640 फीट) पर सफल चढ़ाई का नेतृत्व किया।
• वे 1978 में केदारनाथ डोम (22,710 फीट) के लिए भारत के पहले स्कीइंग अभियान के उप-नेता रहे। इसके अलावा, 1989 में इटली में आयोजित वर्ल्ड पुलिस विंटर गेम्स और यूरोपीय स्की चैंपियनशिप में पहले भारतीय दल की कप्तानी की।
• 1981 में सर एडमंड हिलेरी के संरक्षण में उन्होंने भारत-न्यूजीलैंड संयुक्त ‘हिमालयन ट्रैवर्स’ अभियान (कंचनजंगा से काराकोरम तक 5,000 किमी से अधिक की यात्रा) का नेतृत्व किया।
• 1985/1986 में उन्होंने सासेर कांगरी-III (24,695 फीट) की पहली सफल चढ़ाई का नेतृत्व किया।
• 1991 में उन्होंने भारत-जापान संयुक्त ब्रह्मपुत्र राफ्टिंग अभियान (त्सांगपो गॉर्ज और ब्रह्मपुत्र नदी) का नेतृत्व किया।

साहसिक खेलों और देश की सेवा में यह अद्वितीय समर्पण सभी के लिए प्रेरणा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -9649695084
error: Content is protected !!