गढ़वाल हितैषिणी सभा ने किया उत्तराखंड की लोक संस्कृति और आस्था के लोकपर्व इगास-बग्वाल का भव्य आयोजन


नवम्बर 18 नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर की सबसे बड़ी व 103 साल पुरानी वरिष्ठ वरिष्ठ सामाजिक संस्था गढ़वाल हितैषिणी सभा ने उत्तराखंड की लोक आस्था के पर्व इगास-बग्वाल का 18 नवंबर को अपने मुख्यालय गढ़वाल भवन के भागीरथी सभागार में भव्य आयोजन किया।

समारोह की मुख्य अतिथि नई दिल्ली की युवा सांसद बांसुरी स्वराज रहीं। इस अवसर पर सांसद बांसुरी स्वराज ने उपस्थित विशाल जन समुदाय को इगास-बग्वाल की शुभकामनायें देते हुए कहा कि प्रदेश में रहकर अपनी लोक संस्कृति को जीवंत रखने व अपने पारंपरिक त्यौहार मनाने के लिए मैं सभा को बधाई देती हूं। एक तरह से यह अपनी जड़ों से जुड़ना है। इसके लिए देव भूमि की देव तुल्य जनता बधाई की पात्र है।

इस अवसर पर सभा अध्यक्ष सूरत सिंह रावत ने सांसद बांसुरी स्वराज व समारोह में उपस्थित जनसमुदाय का स्वागत करते हुए उन्हें इगास-बग्वाल की शुभकामनायें देते हुए कहा कि गढ़वाल हितैषिणी सभा का मूल उद्देश्य अपनी लोक-संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने के साथ-साथ अपनी युवा पीढ़ी को अपनी लोक विरासत से अवगत कराना व जोड़ना है।

समारोह का कुशल एवम सशक्त मंच संचालन सभा के महासचिव शिक्षाविद पवन कुमार मैठानी ने किया।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में निगम पार्षद वीर सिंह पवांर, समाज सेवी बृजमोहन उप्रेती, दिल्ली प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष डाक्टर विनोद बछेती, पूर्व निगम पार्षद गीता रावत, संजय तड़ियाल, सभा के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, साहित्यकार जबर सिंह कैंतुरा, दिनेश ध्यानी, राममनोहर लोहिया अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉक्टर शरद पांडे, एसीपी प्रेम सिंह नेगी, शिक्षाविद ललित प्रसाद ढौंडियाल, पत्रकार व्योमेश जुगराण, योगेश भट्ट, अमर चंद, राजू बोरा विशेष रहे।

समारोह में घुघुती सांस्कृतिक मंच से कोमल राणा नेगी की टीम ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति से ओत-प्रोत लोक गीत, संगीत व नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनता को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विशेषकर इगास-बग्वाल से संबंधित इतिहास पुरुष माधो सिंह भंडारी पर प्रस्तुत नृत्य नाटिका को जनता ने खूब पंसद किया।
ढोल-दम्मो और मुस्कबीन की धुन पर उत्तराखंड में इगास-बग्वाल पर खेले जाना वाला पारंपरिक भैलो खेला गया।

सभा महासचिव पवन कुमार मैठानी ने बताया कि इस अवसर पर खेले जाना वाला भैलो सभा ने उत्तराखंड के कोटद्वार से मंगवाये हैं।
समारोह के अंत में उपस्थित विशाल जन समुदाय ने सभा द्वारा व्यवस्थित स्वादिष्ट उत्तराखंडी खान-पान का लुत्फ उठाया। जिसमें उत्तराखण्ड का पारंपरिक पकवान स्वाले, फाणूं व झंगोरे के खीर को जनता ने खूब पसंद किया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -9649695084
error: Content is protected !!