कूर्मांचल समाज विकास समिति, अलवर द्वारा दीपोत्सव मिलन समारोह हुआ आयोजित


अलवर ,9 नवम्बर। 09 नवम्बर, 2026 को कूर्मांचल समाज विकास समिति अलवर द्वारा पुलिस अन्वेषण भवन मैरिज गार्डन, अलवर में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

उत्तराखंड राज्य के कुमाऊँ अंचल के लोग जो वर्षों से अलवर शहर में निवास कर रहे हैं द्वारा संगठन कूर्मांचल समाज विकास समिति अलवर में पिछले लगभग 50 वर्षों से संचालित की जा रही है।

समाज के सचिव सुरेन्द्र सिंह मेहरा ने बताया कि दीपावली मिलन समारोह समाज के वरिष्ठ जनों की मौजूदगी में मनाया गया।
दीपावली मिलन समारोह का मुख्य आकर्षण उत्तराखंड के लोकगीतों एवं सामूहिक संस्कृति जिसमें समाज के सभी वरिष्ठ जनों पुरुषों महिलाओं एवं बच्चों ने प्रतिभाग लिया।
समाज के सभी सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समाज के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
दीपावली मिलन समारोह को सफल बनाने में कार्यकारिणी सदस्यों का अभूतपूर्व योगदान रहा।
इस अवसर पर पर अध्यक्ष राजेंद्र नेगी द्वारा उपाध्यक्ष अरुण जोशी ,कोषाध्यक्ष महेश पांडे एवं कार्यकारिणी सदस्य विक्रम रौतेला , कुशल बिष्ट एवं मनीष बिष्ट का आभार व्यक्त किया और सभी ने कार्यक्रम का पूर्ण आनंद उठाया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -9649695084
error: Content is protected !!