नई दिल्ली,21 नवम्बर। उत्तराखंड में पारंपरिक दीपोत्सव को इगास बग्वाल के रूप में मनाए जाने का प्रचलन वर्तमान में भी मौजूद हैं।
इसी क्रमावली में 21 नवंबर को उत्तराखण्ड लोक मंच ने इगास-बग्वाल पर्व धूम-धाम से मनाया। जिसमें दिल्ली-एनसीआर के प्रबुद्ध समाज ने भाग लेकर इसे शोभियामान बना दिया।

कला केंद्र द्वारा प्रस्तुत उत्तराखण्ड लोक संगीत का आनंद लेते हुए भैलो खेलने के साथ-साथ उत्तराखण्डी खान-पान का आनंद लिया।
उत्तराखण्ड लोक मंच के अध्यक्ष बृजमोहन उप्रेती के अनुसार समारोह में दिल्ली पुलिस के एसीपी प्रेम सिंह नेगी, एसीपी बृजमोहन बहुगुणा, एसीपी दया सागर, एसीपी पदमिंदर सिंह रावत, ले. कर्नल सुधीर बहुगुणा,एसीपी(से.नि.) ललितमोहन नेगी, पत्रकार शंकर सिंह खाती, मुकेश हिन्दुवाण, शशिभूषण नेगी, अजय रावत, गढ़वाल हितैषिणी सभा के महासचिव पवन कुमार मैठाणी व समाज के अनेक प्रबुद्धजनों ने भाग लिया। समारोह का संचालन उत्तराखण्ड लोक मंच के महासचिव पवन कुमार मैठाणी ने किया।

