ब्रेकिंग

हि क्र पा  पहुंची श्रीनगर विधानसभा, 2027 में राष्ट्रीय दल होंगे सफा।  


हि क्र पा  पहुंची श्रीनगर विधानसभा, 2027 में राष्ट्रीय दल होंगे सफा। 

 

पोखरी में पूर्व प्रधान जयपाल सिंह नेगी समेत दर्जनों ने थामा HKP का दामन।

 

हिमालय क्रांति पार्टी ने श्रीनगर विधानसभा में बड़ी सेंध लगाते हुए ग्राम सभा पोखरी में दस्तक दी। ग्राम पंचायत भवन पोखरी में महिला मंगल दल अध्यक्ष श्रीमती नीलम नेगी जी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व प्रधान श्री जयपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने HKP की सदस्यता ग्रहण की।

 

प्रदेश महासचिव डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट ने सभी नवागंतुक सदस्यों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। डॉ. बिष्ट ने कहा – “जनता पिछले 26 वर्षों से राष्ट्रीय दलों के मनी, मसल और मैकिनेशन को झेल रही है। ये दल सिर्फ अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के हित में काम करते हैं। HKP मिट्टी, मेहनत और मिशन लेकर उत्तराखंड का सर्वांगीण विकास करेगी।”

 

HKP के 4 बड़े वादे:

1. मूल निवास 1950 पुनः लागू करेंगे।

2. एक परिवार-एक रोजगार देंगे।

3. सशक्त भू-कानून लागू करेंगे।

4. राजधानी गैरसैंण स्थापित करेंगे।

 

डॉ. बिष्ट ने स्थानीय विधायक डॉ. धन सिंह रावत पर हमला बोलते हुए कहा कि “10 साल में कटुलस्यूं पट्टी पाषाण युग में पहुंच गई है। गड्ढायुक्त सड़कों में सड़क ढूंढना अंधेरे में परछाई ढूंढने जैसा है।”

 

पूर्व प्रधान जयपाल सिंह नेगी ने कहा “ग्रामीण अब राष्ट्रीय दलों के झांसे में नहीं आएंगे। चुनाव जीतने के बाद नेता लौटकर नहीं आते। अब राज्यहित में HKP को स्पोर्ट करेंगे।”

 

जिला महासचिव पपेंद्र सिंह रावत ने संचालन करते हुए कहा कि “HKP स्थानीय व्यक्ति को प्रतिनिधित्व देने में विश्वास करती है। जयपाल सिंह नेगी ने श्रीनगर में HKP का परचम लहरा दिया है।”

 

बैठक में डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट, पपेंद्र सिंह रावत, सुरेश चमोली, विपिन कुकरेती, राजेंद्र सिंह रावत, शिव कुमार पांडे, नीलम नेगी, लक्ष्मी देवी, मीना देवी, सुनीता देवी, पार्वती देवी, विमला देवी, रेखा देवी, रिया, अनूप सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह, वासुदेव सिंह आदि उपस्थित रहे।

—————————————————-✍️

 

पपेंद्र सिंह रावत ,जिला महासचिव, हिमालय क्रांति पार्टी, पौड़ी गढ़वाल।

 

#HKPuttarakhand #MittiMehnatMission #MoolNiwas1950 #Gairsain #Ravibodapratyashi। srinagar

#Mission2027


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -9649695084
error: Content is protected !!