कोटद्वार। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सार्थक योगशाला शिवपुर, कोटद्वार में योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा एक जून से 21 जून तक संचालित योग शिविर का समापन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों एवं विजेताओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष कोटद्वार श्री राजगौरव नोटियाल तथा विशिष्ट अतिथि श्री पंकज ध्यानी रहे। अतिथियों के साथ गणेश पसबोला, रोशन बलूनी, योगाचार्य अनूपम कोठारी, अम्बेश पंत, रतन सिंह रावत, विजयपाल नेगी, सिद्धार्थ नैथानी एवं जनार्दन द्विवेदी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
योगाचार्य अनूपम कोठारी ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। रोशन बलूनी ने योग पर आधारित कविता सुनाई। पंकज ध्यानी ने योग को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि राजगौरव नोटियाल ने बच्चों को योगासन के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों एवं करियर संभावनाओं की जानकारी देते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
संस्था अध्यक्ष कविता कण्डवाल ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। संरक्षक राकेश कण्डवाल ने योग को दैनिक जीवन में अपनाने तथा “फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज” का संदेश दिया। प्रतियोगिता का संचालन सोनम रावत एवं शुभम सिंह ने किया।

प्रतियोगिता के अंडर-10 बालक वर्ग में सारांश प्रथम, वेदांश द्वितीय एवं आयुष्मान तृतीय रहे। अंडर-12 बालिका वर्ग में अग्रिमा नेगी प्रथम, गुंजन द्वितीय एवं प्रींशी तृतीय रहीं। अंडर-10 बालिका वर्ग में वाची प्रथम, द्विविशा द्वितीय एवं वंशिका तृतीय रहीं। अंडर-14 बालक वर्ग में देवांश प्रथम, शिवम द्वितीय एवं यथार्थ तृतीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में आराध्या प्रथम, लघिमा द्वितीय एवं अवनि तृतीय रहीं। अंडर-19 बालक वर्ग में अंश प्रथम रहे। बालिका वर्ग में सौम्या प्रथम, उर्वशी द्वितीय एवं वैश्नवी तृतीय रहीं। महिला वर्ग में कविता रावत प्रथम रहीं।
आर्टिस्टिक सोलो प्रतियोगिता में तुलसी प्रथम, आरवी नेगी द्वितीय एवं अनिका तृतीय रहीं। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

