“एक स्वस्थ शरीर ही उत्तम परिवार, उन्नत समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण करता है।”- डॉ उमेश पन्त
15 अगस्त 2026 गाजियाबाद। रुक्मणी देवी होमियोपैथिक सेंटर’ व ‘माउंटेन पीपुल फाउंडेशन’ के संयुक्त तत्वावधान में भारत गणराज्य के 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर स्वस्थ एवं रोगमुक्त भारत’ हेतु एक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

गाजियाबाद के वसुंधरा क्षेत्र में आयोजित इस अभियान के आयोजक डॉ उमेश चन्द्र पन्त ने बताया कि बरसात में मौसम परिवर्तन के बाद सबसे ज्यादा केस उन बीमारियों के होते है जो मौसम बदलने से हमारे इम्यून सिस्टम को प्रभावित करते है जिसके कारण हम बीमार होते है।
खाँसी जुकाम, बुखार, दस्त, पेचीस जैसे रोग होने पर यदि समय से पहले और समय के बाद होम्योपैथिक औषधि ली जाए तो इन बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता हैं।
80वां स्वतंत्रता दिवस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य कार्यशाला ‘होम्योपैथिक अपनाएं, जीवन स्वस्थ बनाएं’ में इन बीमारियों से बचने के तरीकों पर बच्चों से बातचीत की गई।
स्वस्थ एवं रोगमुक्त भारत’ हेतु एक साइकिल यात्रा ‘साइकिल चलाएं स्वस्थ रहें’ का भी आयोजन किया जिसमें लगभग सत्तर साइकिलपंथीयों ने इस रैली में भाग लिया।
यह स्वास्थ्य जागरूकता के लिए सराहनीय कदम जिसे डॉ पन्त समय समय पर आयोजित करते रहते हैं।

