
संवाददाता राजेश पंत
बेतालघाट। शहीद श्री खेमचन्द्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय, बेतालघाट में छात्रसंघ निर्वाचन 2026-27 का परिणाम घोषित हो गया। मंगलवार को हुए मतदान के बाद मतगणना में अध्यक्ष पद पर नीमा ने 93 वोट हासिल कर छाया पंत को 21 मतों से पराजित किया। महाविद्यालय की ओर से जारी निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची में नीमा को अध्यक्ष घोषित किया गया है।

पदवार परिणाम पद
विजेता प्राप्त मत निकटतम प्रतिद्वंद्वी मत जीत का अंतर
अध्यक्ष
नीमा 93 छाया पंत 72 21
कोषाध्यक्ष
दीपिका 91 विशाखा बुधौड़ी 74 17
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि
सचिन जोशी 98 बबीता करगेती 68 30
सबसे बड़ा मुकाबला विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर मुकाबला सबसे ज्यादा अंतर वाला रहा। सचिन जोशी को 98 वोट, जबकि बबीता करगेती को 68 वोट मिले। इस तरह सचिन ने 30 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
कोषाध्यक्ष पद पर भी दीपिका की जीत
कोषाध्यक्ष पद पर दीपिका ने 91 वोट प्राप्त किए, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी विशाखा बुधौड़ी को 74 वोट मिले। दीपिका ने 17 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
अध्यक्ष पद पर नीमा की निर्णायक बढ़त
अध्यक्ष पद पर नीमा को 93 वोट मिले और छाया पंत को 72 वोट मिले। यानी नीमा ने 21 मतों की बढ़त के साथ अध्यक्ष पद अपने नाम किया।
निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची
अध्यक्ष — नीमा
उपाध्यक्ष (छात्रा) — पायल
सचिव — रितिका गोस्वामी
कोषाध्यक्ष — दीपिका
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि — सचिन जोशी
सचिव पद पर रितिका गोस्वामी का निर्विरोध निर्वाचन पहले ही तय हो गया था। चुनाव से पहले अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पदों पर दो-दो प्रत्याशी मैदान में थे।नीमा की 21 वोट से बादशाहत, दीपिका ने 17 तो सचिन ने 30 वोट से मारी बाजी—बेतालघाट कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के नतीजों ने बढ़ाया सियासी पारा
Post Views: 370