पौड़ी गढ़वाल: विकासखंड पौड़ी के ग्राम चवथ में जन्मदिवस के शुभ अवसर पर समलोण आंदोलन के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
समलोन आंदोलन की संयोजिका ज्योति सुंदरियाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में एक समलोण पौधा रोपित किया गया।
इस अवसर पर ज्योति सुंदरियाल ने कहा कि जीवन के हर मांगलिक और खुशी के अवसर को प्रकृति से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे अपने जन्मदिन, विवाह और अन्य शुभ कार्यों की यादगार के रूप में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल का संकल्प लें।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं और ग्रामीणों ने पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी ली।
इस मौके पर ज्योति सुंदरियाल के साथ लता पोखरियाल, गीता राणा, मोहिनी बहुगुणा, शिवानी केमणी आदि मौजूद रहीं। पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी पिंकी देवी जी द्वारा ली गई

