देहरादून 1 अगस्त 2026। सूचना निदेशालय, देहरादून में उत्तराखण्ड फिल्म टेलीविजन एण्ड रेडियो एसोसिएशन (उफतारा) की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी के. एस. चौहान जी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।
इस गरिमामय अवसर पर उफतारा के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी जी, महासचिव कांता प्रसाद जी, सूचना एवं फिल्म विकास परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुरेश भट्ट जी, वेबसाइट डिज़ाइन इंजीनियर दीपक नौटियाल जी, अभिनेता, निर्माता एवं निर्देशक रवि ममगाईं जी, उपाध्यक्ष अमरदेव गोदियाल जी, अभिनेता एवं गायक पदम गुसाईं जी, कमलेश भंडारी जी, कोषाध्यक्ष बंशी लाल कठुलियाल जी सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं सदस्य उपस्थित रहे।
उफतारा की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि के एस चौहान जी ने कहा कि संगठन की डिजिटल यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
यह वेबसाइट उत्तराखण्ड की फिल्म, टेलीविजन, रेडियो, कला एवं संस्कृति से जुड़े कलाकारों, तकनीशियनों और सदस्यों के लिए जानकारी, गतिविधियों एवं संवाद का एक सशक्त मंच सिद्ध होगी।

