अक्टूबर 7, पौड़ी (उत्तराखंड):पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय पौड़ी में वन्य प्राणी सप्ताह के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम से किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्राचार्या अनिता बिष्ट द्वारा वन विभाग की टीम एवं समलौण आंदोलन की राज्य संयोजिका सावित्री ममगाईं का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन करके किया गया।
इस अवसर पर कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वन दरोगा अरविंद रावत ने वन्य प्राणी सप्ताह के महत्व, वन्य जीवों के संरक्षण एवं पारिस्थितिकी संतुलन पर विस्तृत जानकारी दी।
वहीं, समलौण आंदोलन की राज्य संयोजिका सावित्री ममगाईं ने पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति की रक्षा के विभिन्न पहलुओं पर बच्चों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण विषय पर एक चित्रकला (पेंटिंग) प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
समलौण आंदोलन संस्था की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण (वृक्षारोपण) किया गया, जिसमें वन विभाग के कर्मचारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्य रूप से दिनेश कुमार (पीजीटी हिंदी), प्रवेश कुमार (पीजीटी गणित), नरेश (टीजीटी हिंदी), वीरेंद्र सिंह नेगी (टीजीटी गणित) एवं मंजू देवी (टीजीटी आर्ट) सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

