प्रकृति सन्तुलन के लिए महानवमी के सुअवसर पर किया पौधारोपण


पौड़ी, 10 अक्टूबर। पौड़ी जनपद के विकासखंड कल्जीखाल के ग्राम नलई में शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन (महानवमी) के शुभ अवसर पर एक अनूठी और अनुकरणीय पहल देखने को मिली।
इस पावन दिन पर, सामाजिक संस्था समलोंण के पौड़ी जिला संयोजक पवन पटवाल द्वारा,पारंपरिक कन्या पूजन के साथ-साथ पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन का एक बेहद खूबसूरत संदेश दिया गया।
इस अवसर पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में कन्याओं ने न केवल श्रद्धा भाव से पूजन स्वीकार किया, बल्कि आशीर्वाद के रूप में घर के आंगन में एक समलोण आम’ का पौधा भी रोपित किया।
कन्याओं द्वारा किया गया यह वृक्षारोपण इस बात का प्रतीक है कि बेटियां और प्रकृति दोनों ही इस सृष्टि के सृजन और पोषण का आधार हैं।
इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन सामाजिक संस्था ‘समलोंण’ के जिला संयोजक पवन पटवाल द्वारा किया गया।
उन्होंने इस मौके पर समाज को जागरूक करते हुए कहा कि देवी स्वरूपा कन्याओं के हाथों से पौधों का रोपण करवाना धरती को हरा-भरा रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण देने की दिशा में एक पवित्र कदम है।
इस मांगलिक एवं प्रेरणादायक अवसर पर कन्या और बालक रूप में गुनगुन, राधिका, तमन्ना, मानवी, रितिका, नैन्सी, अंशुमन, खुशी और नमन उपस्थित रहे। इन सभी बच्चों ने बेहद उत्साह के साथ इस अभियान में भाग लिया।
इस दौरान पवन पटवाल जी की पूजनीय माता जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं और उन्होंने बच्चों को अपना स्नेहिल आशीर्वाद दिया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -9649695084
error: Content is protected !!