15 अगस्त 2026 पौड़ी। इंटर मीडियट कॉलेज परसुन्डाखाल, पौड़ी में भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस बहुत ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया।
इस राष्ट्रीय पर्व के पावन अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
ध्वजारोहण समारोह की शुरुआत प्रधानाचार्य अंजू देवी जी द्वारा किया गया और राष्ट्रगान के साथ हुई।
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतिया में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों, सुंदर नृत्यों और नाटकों के माध्यम से भारत की विविध संस्कृति और अखंडता की अनूठी झलक पेश की।
विद्यार्थियों ने अपने ओजस्वी भाषणों के जरिए देश के अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया और देश की प्रगति में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।

इस शुभ अवसर पर समलोंण संस्था के जिला संयोजक पवन पटवाल और सेना नायिका हेमलता जोशी जी द्वारा पौधा रोपण कार्यक्रम रखा गया, जिसमें प्रधानाचार्य अंजू देवी जनप्रतिनिधि, संजय रावत ने पौधा रोपित कर किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर एस एम सी अध्यक्षा , पी टी ए अध्यक्ष पवन पटवाल, पूर्व अध्यक्ष सुभाष रावत, संजय नेगी, संजय रावत एवं अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।

