क़ुराश प्रतियोगिता में जयपुर की जिनिशा ने जीता स्वर्ण पदक


9 अगस्त श्रीगंगानगर । राजस्थान राज्य सब- जूनियर कुराश प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन श्रीगंगानगर स्थित ब्लूमिंग डेल्स इंटरनेशनल स्कूल में 9 अगस्त 2026 को हुआ।

इस प्रतियोगिता में जयपुर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए 14 वर्ष आयुवर्ग के 48 किलोग्राम भारवर्ग में जिनिशा रूदियाल ने अपने दमदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर सितम्बर में लुधियाना में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया है।
जिनिशा की जीत पर शुभकामनाएं देते हुए जयपुर क़ुराश संघ के पदाधिकारियों ने बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि हमारी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी मेहनत कर रहे हैं और जल्द ही नेशनल, इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में हमारे होनहार खिलाड़ी परचम लहरायेंगे।
जयपुर जिला टीम के मैनेजर नवल रूदियाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कई जिलों के खिलाड़ियों ने अपने अपने आयुवर्ग, भारवर्ग में उम्दा खेल का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि रवि गुप्ता जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कॉम्पिटिशन का उदघाटन किया।
इससे पूर्व राजस्थान कुराश प्रबन्ध समिति के सचिव डॉ धर्मेंद्र प्रसाद ने सभी भाग लेने वाले खिलाड़ियों को खेल के नवीन नियमावली को विस्तार से समझाते हुए तकनीको का प्रशिक्षण दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -9649695084
error: Content is protected !!